Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की ड्रैसें और मशीनरी जलकर राख

लुधियाना, 26 अक्तूबर। लुधियाना में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो जाता है। ताजा मामला लुधियाना के बाजवा नगर से सामने आया है, जहां सुबह 6 बजे एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

फैक्ट्री में कच्चा माल और तैयार कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। लाखों रुपए की मशीनरी भी जल गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंच गई है।

फायर ऑफिसर आतिश ने बताया कि उन्हें सुबह 6 बजे आग लगने की सूचना मिली। वह टीम के साथ बाजवा नगर की गली नंबर 2 स्थित डीके गारमेंट्स फैक्ट्री में पहुंचे। उन्होंने बताया कि जहां फैक्ट्री बनी है, वहां गलियां काफी तंग हैं और फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा प्रवेश व निकास के लिए कोई आपातकालीन गेट नहीं रखा गया है। इसके चलते फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments