Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली में भी मनोहर लाल करेंगे समस्याएं हल  

चंडीगढ़, 6 जुलाई : केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में भी अब लोगों की समस्याओं को सुनने का सिलसिला शुरू कर दिया है। खास पहलू यह है कि वे अपने मंत्रालय के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें करके विकास को गति देने में भी जुट गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं मंत्री उनसे मुलाकात करने पहुंचे रहे हैं। दिल्ली के हरियाणा भवन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को मिलने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है और लोग जहां अपनी समस्याएं लेकर जा रहे हैं तो उन्हें बधाई देने भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोग उन्हें बुक्के देकर उनका अभिनंदन कर रहे हैं तो मिठाई खिलाकर भी अपनी शुभकामनाएं संप्रेषित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साढ़े 9 वर्षों तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को शीर्ष नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी देने के मकसद से ही इसी साल 12 मार्च को हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए उन्हें करनाल संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया।  मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को करीब 2 लाख 19 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया और इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट मेंं ऊर्जा, आवास एवं शहरी मंत्रालय जैसे अहम विभाग देकर पॉवरफुल मंत्री बनाया। सियासी विशेषकों का मानना है कि ऊर्जा एवं शहरी विकास दोनों ही विभाग प्रत्यक्ष रूप से जनता से जुड़े हुए महत्वपूर्ण विभाग हैं। मंत्री बनने के बाद अभी दिल्ली में मनोहर लाल को आवास मिलना है, लेकिन फिर भी दिल्ली के हरियाणा भवन से उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने का सिलसिला तेज कर दिया है। जहां वे केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास विभाग से संबंधित समस्याएं सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर रहे हैं तो हरियाणा से संबंधित समस्याओं को वे हरियाणा के संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों को भेज रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments