Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

महिला की हत्या कर आरोपियों ने सिर व धड़ किया आलग, पिता ने ढूंढी लाश

हरियाणा, 20 दिसंबर|  सोनीपत से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। आरोपी ने उसका सिर व धड़ अलग-अलग कर लाश को यमुना बांध के पास फेंक दिया। शव को बुरी तरह से कुत्तों ने नोच रखा था।

मृत महिला की पहचान गुलिस्ता पुत्री महफूज निवासी उमेदगढ़ के रूप में हुई है। जब पिता आपनी बेटी को ढूंढने निकला, तब जाकर इस वारदात का पता चला। जिसके बाद उन्होंने मुरथल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव के पास उसका मोबाइल भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने इस घटना के बाद अंडरग्राउंड हुए 2 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments