Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में गिरा पारा, ठिठुरे लोग; आने वाले दिनों में शीतलहर भी जोर पकड़ेगी

चंडीगढ़, 20 दिसंबर | पंजाब में ठंड बढ़ती जा रही है। कोहरे की चादर छा गई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ों पर चल रही हवाओं के कारण दिन के बाद रात में भी ठंड बढ़ने लगी है। इन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है।

Cold wave, fog bring cheer to wheat growers in Punjab : The Tribune India

पंजाब के 9 जिलों का तापमान शिमला से नीचे गिर गया है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, गुरदासपुर और रोपड़ में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में पंजाब के 18 जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चलेगी। इसके साथ ही 23 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments