वॉशिंगटन| अमरीका में मेसेजिंग सिस्टम में टैकनीकल फेलियर की वजह से हवाई उड़नें बुरी तरह प्रभावित हुई। एडमिनिस्ट्रेशन सिस्टम में खराबी के बाद हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई उड़ानों में देरी हुई। इस बीच अमरीका से भारत आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई, लेकिन भारत से अमरीका को जाने वाली उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उड़ानें सामान्य तौर पर संचालित की जा रही है।
दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टैकनीकल फेलियर के पीछे साइबर हमले से इनकार किया है और अधिकारियों ने डेटाबेस डैमेज होने की बात कही है।
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने साफ किया है कि भारतीय एयरपोर्ट पर उड़ानें संचालित हो रही हैं और अमेरिका में हुई टेक्निकल फेल्यर का भारत से होने वाली उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है। अमरीका में फेलियर की वजह से उड़ानें घंटों बाधित रही, लेकिन डीजीसीए ने कहा कि भारत में चिंता की कोई बात नहीं है। भारत में डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में सभी हवाई अड्डों पर परिचालन सामान्य है और अभी तक, चिंता का कोई कारण नहीं लगता है।