Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

क्या PAK को मिलेगी एशिया कप की मेजबानी…

इस्लामाबाद |: कहीं एशिया कप की मेजबानी न छिन जाए इसी बात का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब डर सताने लगा है। जानकारी है कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी इन दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से मिलना चाह रहे हैं। दरअसल नजम सेठी को इसी साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी को लेकर बात करनी है।

बता दें कि आज दुबई में इंटरनैशनल लीग टी20 का उद्घाटन होना है। नजम सेठी ने भी इस मौके पर पहुंचकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के आने पर उनसे एशिया कप की मेजबानी अधिकारों को लेकर बात करने का प्लान बनाया है।

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि नजम सेठी एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) सदस्यों से संबंधों पर काम करना चाहेंगे, ताकि सितंबर में पाकिस्तान में एशिया कप की मेजबानी सुनिश्चित हो सके।

हालांकि बीसीसीआई की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इंटरनेशनल लीग टी20 के उद्घाटन समारोह में जय शाह या कोई और अधिकारी जाएंगे भी या नहीं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments