Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

आंग सान सू की की सजा बढ़ी, अब और 7 साल जेल में रहेंगी

नई दिल्ली | सैन्य शासित म्यांमार में अदालत ने लोकतंत्र समर्थकीय नेता आंग सान सू की को भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी करार देते हुए उनकी जेल की सजा 7 साल और बढ़ाई। नोबेल पुरस्कार विजेता सू की को हेलिकॉप्टर किराए पर लेने और उसका रखरखाव करने से संबंधित भ्रष्टाचार के पांच मामलों में जेल में डाल दिया गया था। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार के दशकों के सैन्य शासन के विरोध की प्रमुख नेता आंग सान सू की को तख्तापलट के बाद से हिरासत में लिया गया था। उनको पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि वह अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करती हैं। इससे नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है।

सेना ने म्यांमार में 2023 में नए सिरे से चुनाव कराने की घोषणा की है। गौरतलब है कि एक फरवरी 2021 को म्यांमार की सेना ने देश की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी और आंग सान सू की के साथ म्यांमार के कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments