Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा शुरू…

फतेहगढ़ साहिब | कांगऱेस की राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में आज 8 बजे शुरू हाे गई। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका और फिर चल पड़े।

इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। आज उन्होंने लाल रंग की पगड़ी पहनी है, जिसे पहनकर वह यात्रा में भी चल रहे हैं। कल उन्होंने केसरी रंग की दस्तार सजाई थी।

यात्रा की शुरुआत के संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। RSS-BJP के लोग एक धर्म को दूसरे, एक भाषा को दूसरे से लड़ाने में लगे हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमें देश को दूसरा रास्ता मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments