Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत जोड़ो यात्रा : फारूक , उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती होंगी शामिल

नई दिल्ली |अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि 2023 में भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। वेणुगोपाल ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में यात्रा की तैयारियों को लेकर संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा, “हमने (कल) जम्मू के लोगों के साथ और आज कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत की। हम तैयारियों से खुश हैं और संतुष्ट हैं। यह एक बेहतरीन कार्यक्रम होने जा रहा है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग बेसब्री से यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी का जम्मू और कश्मीर के प्रति विशेष लगाव है, क्योंकि पार्टी का इतिहास “कश्मीर के इतिहास से बहुत जुड़ा हुआ है”। उन्होंने कहा कि सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक के दौरान सिन्हा ने उन्हें यात्रा के लिए सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “यह यात्रा राष्ट्रीय पदयात्रा है। कश्मीर में, हम इसकी परिणति पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments