Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: AAP विधायक कुलवंत सिंह के घर और दफ्तर पर ED का छापा

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर | आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर और दफ्तर पर ईडी ने छापामारी की है। आपको बता दें कि कुलवंत सिंह आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक हैं। ये टीमें दिल्ली से छापामारी करने आई हैं। विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

आपको बता दें कि ईडी ने आम आदमी पार्टी के विधायक और जनता लैंड प्रमोटर एमडी कुलवंत सिंह के सेक्टर 71 स्थित घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ सुबह 7:30 बजे उनके आवास पर पहुंची। सेक्टर-82 में जेएलपीएल के कॉर्पोरेट कार्यालय और सुहाना में व्यावसायिक परिसरों सहित चार स्थानों पर अधिक छापेमारी चल रही है। यह भी पता चला है कि कुलवंत सिंह फिलहाल घर पर मौजूद नहीं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments