Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी , अब ट्रांसमिशन लाइनों में उपयोग हुई जमीनों के लिए मिलेगा मुआवजा

चंडीगढ़, 11 जुलाई | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी भरी खबर जारी की है। कम नायब सैनी ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं से प्रभावित भूमि मालिकों के उचित मुआवजा देने हेतु एक नई मुआवज़ा नीति शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य भूमि मालिकों, विशेष रूप से किसानों और ट्रांसमिशन यूटिलिटीज़ के बीच लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करना है।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को ट्रांसमिशन लाइनों की स्थापना के दौरान भूमि मालिकों, विशेषकर किसानों व लाईन निर्माण ईकाई मे गतिरोध रहा है जिससे की इस अहम व आधारभूत निर्माण मे विलम्ब हो रहा है। इस नीति के क्रियान्वयन से अब आधारभूत निर्माण में तेजी आएगी।

विदित है कि ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एफ.नं 3/4/2016-ट्रांस-पार्ट (4) दिनांक 14 जून 2024 के तहत ट्रांसमिशन लाइनों के लिए राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) के मुआवजे हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप हरियाणा सरकार ने इस नीति को मंजूरी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments