Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणा में JJP नेता रविंद्र सैनी की हत्या का मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, अंतिम संस्कार से किया मना

हांसी, 11 जुलाई |: हिसार के हांसी में स्थित सैनी हीरो शोरूम के मालिक और जजपा नेता रविंद्र सैनी की बीते दिन कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं मामले को लेकर हांसी सर्व व्यापार मंडल के व्यापारियों और मृतक JJP नेता रविंद्र सैनी के परिजनों ने फैसला लिया है।

बता दें कि हांसी में हीरो शोरूम के मालिक और जजपा नेता रविंद्र सैनी की हत्या मामले में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। परिजनों की कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। साथ ही हांसी सर्व व्यापार मंडल के व्यापारियों ने फैसला लिया की कल हांसी बंद रहेगा। व्यापारियों ने कहा कि कल सुबह तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तो पूरा हांसी शहर बंद करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि सरकार मृतक हीरो शोरूम के मालिक रविंद्र सैनी के परिजनों को तुरंत प्रभाव से एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दे। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक रविंद्र सैनी के परिवार को एक सरकारी नौकरी दी जाए।

गोली मारकर की हत्या

बता दें कि बीते दिन हिसार के हांसी में स्थित सैनी हीरो मोटर्स के संचालक रविंद्र सैनी की बाइक सवार चार बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों द्वारा रविंद्र सैनी पर चार राउंड फायर किए गए। जिनमें तीन गोलियां रविंद्र सैनी को लगी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल रविंद्र सैनी को शोरूम पर काम करने वाले कारिंदे व पुलिस द्वारा मुहैया कराया गया गनमैन उसे लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रविंद्र सैनी को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments