Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine

मेयर निखिल मदान आज दिल्ली में थामेंगे ‘कमल’

चंडीगढ़, 11 जुलाई| : सोनीपतःसोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। सोनीपत नगर निगम के पहले मेयर निखिल मदान कांग्रेस को अलविदा कहकर बृहस्पतिवार केा भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली विधिवित रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे।

बता दें कि वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने वाले कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव लड़ते हुए 72,118 मत हासिल कर भाजपा के ललित बतरा को 13,817 मतों के अंतर से हराया था। यह चुनाव जीत कर उन्होंने सोनीपत का पहला मेयर बनने का गौरव प्राप्त किया था। सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी को पटखनी देने के बाद कांग्रेस के निखिल मदान की जीत प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी थी। वैसे निखिल मदान के भाजपा में जाने को लेकर कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments