Home देश सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट, ये 79,624 के स्तर पर कारोबार कर रहा

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट, ये 79,624 के स्तर पर कारोबार कर रहा

0
सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट, ये 79,624 के स्तर पर कारोबार कर रहा

मुंबई, 11 जुलाई| गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ। बढ़त पर खुलने के कुछ समय बाद बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 79,624 के स्तर जब कि निफ्टी 64 अंक टूटा, ये 24,260 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी रही, वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी थी।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले कल यानी 10 जुलाई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

एशियाई बाजारों में आज तेजी

  • एशियाई बाजारों में आज तेजी देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.83% की बढ़त है। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में 1.18% की तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही शंघाई कंपोजिट में 0.63% की तेजी है।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने बुधवार (10 जुलाई) को ₹583.96 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,082.40 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 429.39 (1.09%) अंक तेजी के साथ 39,721 पर बंद हुआ। वहीं NASDAQ 218.16 (1.18%) अंक बढ़कर 18,647 पर बंद हुआ।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई बनाया

इससे पहले कल यानी 10 जुलाई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,481 और निफ्टी ने 24,459 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, दिनभर कारोबार करने के बाद सेंसेक्स 426 अंक की गिरावट के साथ 79,924 के स्तर पर बंद हुआ था।