नई दिल्ली, 13 सितंबर | सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को सीबीआई मामले में जमानत दे दी है। बता दे कि केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। बता दे कि शीर्ष अदालत ने केजरीवाल और सीबीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 5 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।


