Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब का ये सबसे महंगा Toll Plaza होने लगा Free, नहीं होगी Tax वसूली - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब का ये सबसे महंगा Toll Plaza होने लगा Free, नहीं होगी Tax वसूली

लुधियाना, 11 सितंबर | नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल यूनियन पंजाब के सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई, जिसका नेतृत्व पंजाब टोल यूनियन के अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने किया। बता दें कि लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टैक्स वाला टोल प्लाजा है। यहां कार के एक तरफ के ही 220 रुपए लगते हैं। यही नहीं, अगर किसी गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे सिर्फ एक चक्कर के 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन 10 हजार रुपये है, जो कानून के मुताबिक लगभग 22,000 रुपये के करीब बनता है। प्रधान लाडी ने कहा कि पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को न तो टोल भत्ते दिए जा रहे हैं, न ही कर्मचारियों को छुट्टियाँ दी जा रही हैं और न ही पी.एफ. काटा जाता है।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर 16 सितंबर तक टोल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 17 सितंबर को टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा और किसी भी वाहव चालक को टोल नहीं देने दिया जाएगा। बता दें कि लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments