Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

Bigg Boss OTT 3: कृतिका मलिक पर आया विशाल का दिल! जाहिर की मन की बात

एंटरटेनमेंट 6 जुलाई,  बॉस ओटीटी 3′ के प्रतिभागियों के सभी रंग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में इंफ्लूएंसर विशाल पांडे अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के प्रति अपनी पसंद जाहिर की है। विशाल और उनके करीबी दोस्त लवकेश कटारिया के बीच बातचीत के दौरान, कृतिका उन दोनों से बात करती नजर आईं। इस दौरान विशाल ने कहा, ‘भाभी, आप मेकअप के बिना ज्यादा अच्छे दिखते हो।’

गिल्ट में है विशाल
इसी बातचीत के दौरान कृतिका के जाने के बाद, विशाल ने कबूल किया कि उन्हें शो में किसी बात को लेकर अपराध बोध हुआ था। लवकेश ने उससे पूछा कि वह किस बात का दोषी है। जवाब में विशाल पांडे ने उनके कान में फुसफुसाते हुए कहा, ‘भाभी सुंदर लगती है। अच्छे तरीके से बोल रहा हूं।’

बहुविवाह को लेकर हो रही आलोचना
अरमान मलिक ने जब से अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में एंट्री ली है, तब से नेटिजन्स के निशाने पर हैं। बहुविवाह को बढ़ावा देने को लेकर उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उनकी पहली पत्नी पायल ने इस पर अपनी सफाई पेश की थी और कहा था कि वह बहुविवाह का समर्थन नहीं करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments