Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

Panchayat 3: असली घटना पर आधारित था ‘पंचायत’ का क्लाइमेक्स, सचिव जी ने खुलासा कर बताया- कैसे शूट किए गए दृश्य

अभिनेता जितेंद्र कुमार ने ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन में एक बार फिर सचिव जी बन दर्शकों का मनोरंजन किया। स्ट्रीमिंग के बाद से ही दर्शकों ने इस सीरीज को भरपूर प्यार दिया और इसके क्लाइमेक्स की खूब तारीफ भी की। सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार और बनराकस उर्फ भूषण यानी दुर्गेश कुमार के बीच झड़प होती है, जिसमें विकास और प्रह्लाद भी शामिल होते हैं। यह आखिरी दृश्य दर्शकों को काफी पसंद आया। वहीं अब जितेंद्र कुमार ने खुलासा किया है कि यह दृश्य वास्तविक जीवन की एक घटना ले लिया गया था।

पंचायत सीजन 3 के क्लाइमेक्स सीन से दिल जीतने वाले जितेंद्र कुमार ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में कहा कि यह दृश्य असली घटनाओं से लिए गए हैं। उनके वीडियो उपलब्ध हैं तो उनसे प्रेरित होकर वो सीन हमने किया है और हमें खुशी है कि वो उस तरीके से पूरा हो पाया और लोगों को पसंद आया। हमें खुशी है कि यह इरादे के मुताबिक पूरा हुआ और दर्शकों ने इसकी सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments