Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

नगर कीर्तन में खूनी खेल, जमकर चली गोलियां

मलसियां | नई मॉडल टाऊन कालौनी में 2 पक्ष आपस में भिड़ गए वजह थी पुरानी रंजिश। फिर क्या था आपसी रंजिश के चलते चलीं अंधाधुंध गोलियों ने दहशत पैदा कर और कानून व्यवस्था पर फिर से सवािलया निशान लगा दिए। जानकारी के अनुसार आज दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी बीच आज दोपहर चिट्टी वेईं के पास एक धार्मिक कुटिया के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मारपीट शुरू होने से पहले ही मौके पर पुलिस के पहुंचने से दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए।

इसके बाद नई मॉडल टाऊन कालौनी में दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। खूब ईंट-पत्थर चले और अनगिनत गोलियां चलीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 25 से 30 गोलियां चलाई गईं। इसी बीच दोनों पक्षों के 4 युवक हरजिंदर सिंह (29) पुत्र रेशम सिंह निवासी शाला नगर (मलसियां), अर्शदीप सिंह (25) पुत्र राज कुमार निवासी गांव फखरूवाल (शाहकोट), राजविंदर सिंह (22) पुत्र बलकार सिंह वासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट, विनोद कुमार (23) पुत्र पप्पू वासी जैन कॉलोनी शाहकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल और थानाध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि विनोद कुमार के पेट में, अर्शदीप सिंह के पैर में और राजविंदर सिंह के टांग में गोली लगी है। हरजिंदर सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

थानाध्यक्ष नागरा ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन चलीं हुई गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि घायल युवकों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments