Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

रिश्वत: लुधियाना का RTA गिरफ्तार

लुधियाना | पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने हाथ पूरी तरहसे पसार लिए हैं जिस कारण रिश्ववत खाेराें के लिए काेई राह नहीं बचा।भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान शुक्रवार को लुधियाना में क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आर. टी. ए.) के तौर पर तैनात पंजाब सिविल सर्विसिज (पी.सी.एस.) अधिकारी नरिन्दर सिंह धालीवाल को संगठित अपराध करने के आराेप में गिरफ़्तार किया गया है जो निजी व्यक्तियों द्वारा ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत वसूलता था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर 18.11.2022 को दर्ज करवाई शिकायत की पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि वह हर महीने लुधियाना में अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों से उनके वाहनों के चालान जारी न करने के बदले कुछ निजी व्यक्तियों के जरिए रिश्वत वसूलता था।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता सतनाम सिंह धवन निवासी गाँव माणकवाल, जि़ला लुधियाना ने उक्त आर. टी. ए. से जुड़े पंजाब होम गार्डज़ (पी. एच. जी.) वालंटियर बहादर सिंह की वीडियो क्लिपों समेत इस हेल्पलाइन पर आर. टी. ए. लुधियाना के खि़लाफ़ आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। विजिलेंस की टीम ने उपरोक्त शिकायत के सबूतों और तथ्यों की तस्दीक की जो सही पाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments