Home पंजाब अमृतसर खन्ना के दोराहा में नहर में गिरी कार, एक की मौत, परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

खन्ना के दोराहा में नहर में गिरी कार, एक की मौत, परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

0
खन्ना के दोराहा में नहर में गिरी कार, एक की मौत, परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

लुधीयाना, 30 अप्रेल | पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना के दोराहा में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार नहर में जा गिरी, जिसके बाद रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आज सुबह कार को बरामद कर लिया गया है और एक व्यक्ति का शव भी मिला है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि कार में पूरा परिवार सवार था। नहर के पुल पर काम चल रहा था, जिसके कारण रास्ता बंद था और कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगा था। इसी वजह से कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात लुधियाना-चंडीगढ़ साउथ बाइपास से एक कार सरहिंद नहर में गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन रात का अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण तलाशी में कोई सफलता नहीं मिली। सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और कार को पानी से बाहर निकाल लिया गया। कार के अंदर से एक व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया है और परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।