Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

शेहला रशीद खिलाफ case की मंजूरी, सेना पर किए थे ट्वीट

नई दिल्ली| दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सैना ने सेना खिलाफ ट्वीट करने के लिए जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्षा और एआईएसए के सदस्य शेहला रशीद शोरा के खिलाफ केस चलाने काे मंजूरी दे दी है। एलजी कार्यालय ने कहा है कि ट्वीट का उद्देश्य विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ना है। कश्मीर निवासी शेहला रशीद ने भारतीय सेना के बारे में कई ट्वीट किए थे।

ये रहे ट्वीट

सशस्त्र बल रात में घरों में घुस रहे हैं, लड़कों को उठा रहे हैं, घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, जानबूझकर फर्श पर राशन गिरा रहे हैं, चावल के साथ तेल मिला रहे हैं, आदि। शोपियां में 4 लोगों को आर्मी कैंप में बुलाया गया और ‘पूछताछ’ (यातना) की गई। उनके पास एक माइक रखा गया, ताकि पूरा इलाका उनकी चीखें सुन सुने और आतंकित हो। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments