Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

साऊथ चाइना-सी में टकराने ही वाले थे चीन और अमेरिकी विमान

अमेरिका | अमेरिकी सेना ने गुरुवार को बताया कि 21 दिसंबर को साउथ चाइना सी पर रूटीन ऑपरेशन के दौरान एक चीनी फाइटर जेट अमेरिकी एयरफोर्स के विमान से टकराने से बाल-बाल बचा।

चीनी फाइटर जेट अमेरिकी एयरक्राफ्ट के इतने नजदीक आ गया था कि दोनों के बीच केवल 20 फीट की दूरी रह गई थी। अमेरिका की मिलिट्री ने बयान जारी कर चीनी सेना के पायलट पर खतरनाक तरीके से J-11 जेट उड़ाने के आरोप लगाए

खतरनाक पैंतरेबाजी कर रहा था चीनी पायलट
अमेरिका ने कहा कि चीनी पायलट की पैंतरेबाजी बड़े हादसे में बदल सकती थी। चीन का फाइटर जेट अमेरिकी एयरफोर्स RC-135 प्लेन की नाक की सीध में आ गया था। जिसके बाद अमेरिकी पायलट को दोनों की टक्कर होने से बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि वहां की सेना साउथ चाइना सी पर लगातार इस तरह के हवाई गतिरोध पैदा कर रही है। जो हमारे लिए चिंता का विषय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments