Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह चौधरी को आया हार्ट अटैक, हुआ निधन

जालंधर/फिलौर/लुधिआना | पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद  का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

सांसद संतोख का कल सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रविवार तक रोक दी है। अंतिम संस्कार के बाद फिर शुरू होगी।

तमिलनाडु की सांसद से कहा- ज्योति हाऊ आर यू और नीचे गिर पड़े
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि सुबह चौधरी संतोख सिंह पूरी तरह से ठीकठाक थे। खुद वह स्टेज पर नारे लगा रहे थे। मैं हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज से नीचे लाया। वह राहुल जी के साथ चले। तमिलनाडु से सांसद ज्योति यहां आई थीं। उनसे बात कर रहे थे। चौधरी संतोख सिंह ने कहा … ज्योति हाऊ आर यू… और ऐसा कहते-कहते वह गिर गए। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें सडन हार्ट फेलियर हुआ है।

इस घटना को सिलसिलेवार समझते हैं…

ये मामला कब का है
शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि 76 साल के संतोख राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने दैनिक भास्कर को बताया कि 300 मीटर चलने के बाद सुबह 8.25 बजे अटैक आया। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया। करीब 20 मिनट बाद रास्ते में ही 8.45 बजे निधन हो गया।

डॉक्टर ने वजह बताई, कहा- ठंड और एज फैक्टर की वजह से हार्ट अटैक आया
फगवाड़ा के विर्क अस्पताल के डॉक्टर जसजीत सिंह विर्क ने बताया कि करीब आधे घंटे पहले चौधरी संतोख सिंह को हमारे पास लाए थे। वह कोलेप्स्ड स्टेज में थे। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी थी। रास्ते में भी उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की गई। यहां लाने पर भी हमने कोशिश की लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। अभी कोई पुख्ता कारण नहीं कहा जा सकता लेकिन यह सडन कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। इसकी वजह ठंड भी हो सकती है। उन्हें पहले भी कोई प्रॉब्लम हो सकती है। एज फैक्टर भी इसमें अहम है।

भारत जोड़ो यात्रा कल तक के लिए स्थगित
भारत जोड़ो यात्रा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कल सुबह करीब 11 बजे संतोख के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी। यात्रा का मॉर्निंग लैग नहीं होगा। इससे पहले राहुल फिल्लौर के भटि्टयां तक यात्रा को ले गए। इसके बाद जैसे ही खबर मिली, यात्रा को रोक दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments