Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, युवक झुलसा, घर में लगी भयानक आग, धमाके से दहशत

चंडीगढ़, 20 दिसंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित राम दरबार में देर रात खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। खाना बना रहे 35 वर्षीय अमरजीत सिंह झुलस गये। आग रसोई तक फैल गई। आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

सिलेंडर फटते ही उसकी तेज आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। एक बार तो लोग समझ ही नहीं पाए कि यह अचानक विस्फोट कहां से हुआ। बाद में जब लोगों ने घर में आग लगी देखी तो घटना की जानकारी हुई।

अमरजीत सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह रसोई में खाना बना रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन गैस कंपनी को इसकी सूचना दे दी गई है। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल ज्यादा नुकसान होने से बच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments