Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर में अज्ञात लोगों ने दरगाह के सेवादार को मारी गोली, मौत

अमृतसर, 21 दिसंबर| पुतलीघर के गवाल मंडी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब इलाके के लोगों को पता चला कि बाबा पीर की दरगाह के सेवादार बलदेव सिंह की गवाल मंडी के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है।

सदियों पुरानी यह दरगाह अमृतसर के पुतलीघर के पास गवाल मंडी में स्थित है। इलाके के लोगों ने बताया कि मृतक पिछले 26 सालों से इस दरगाह की सेवा कर रहे थे और काफी समय से वह इसी दरगाह में सोते भी थे। मृतक की पहचान बलदेव सिंह उम्र करीब 60-65 वर्ष निवासी गवाल मंडी दरगाह के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि बलदेव सिंह को पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments