Home पंजाब अमृतसर लुधियाना: पैसों के लेन-देन के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला, लगे 50 टांके, हालत गंभीर

लुधियाना: पैसों के लेन-देन के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला, लगे 50 टांके, हालत गंभीर

0
लुधियाना: पैसों के लेन-देन के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला, लगे 50 टांके, हालत गंभीर

लुधियाना, 4 मई | घोरी सरकार के पास बीती देर शाम हेयर सैलून पर कटिंग करवाने गए एक युवक पर चार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान सेखेवाल रोड निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश ने बताया कि वह सरकारी डिपो चलाता है। उसने करीब 6 महीने पहले अपने एक पहचान वाले को 30 हजार रुपए उधार दिए थे।

पैसे वापस मांगने को लेकर राजेश और उधारकर्ता के बीच दो दिन पहले गाली-गलौज भी हुई थी। शुक्रवार शाम को राजेश जब हेयर सैलून में बैठा था, तभी उधारकर्ता अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। हमले में राजेश के सिर, छाती और हाथों पर गहरे घाव हुए हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उधारकर्ता और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।