Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
डीड राइटर, स्टांप वेंडर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

डीड राइटर, स्टांप वेंडर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 19 जुलाई | पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को डीड राइटर सुभाष चंद्र और उसके भाई रमेश चंद्र अष्टाम फरोश को, नरोट जैमल सिंह,
जिला पठानकोट से तहसीलदार, नरोट जैमल सिंह  की ओर से 30,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के लिए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गांव तलूर में आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम ने 8,90,000 रुपए बरामद किए, जिसके संबंध में आरोपियों की ओर कोई संतोषजनक विवरण नहीं पेश किए जा सके।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त व्यक्तियों को पठानकोट जिले के गांव कोहलियां निवासी सुखवीर पाल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने नायब तहसीलदार नरोट जैमल सिंह की ओर से उसके प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए 30,000 रुपए की मांग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की शुरुआत जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments