Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

शादियोंं के सीजन आते ही एक माह में 2780 रुपये महंगा हुआ सोना, जानिए आज की क़ीमतें

मुंबई, 19 जुलाई |   शादियों के सीजन आते ही सोना एक बार फिर से आसमान छू रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के सारे शौक मार दिए है। गरीब आदमी के लिए बेटियों की शादी करना अब मुश्किल होता जा रहा है।

बात दें कि सोना 2 माह बाद फिर 74 हजार 10 ग्राम से ऊपर निकला। 24 कैरेट सोने के दाम 726 रुपए बढ़कर 74,065 और जेवराती सोने के 665 रु. बढ़कर 67,844 पहुंच गए। 1 माह में 24 कैरेट सोना 2,780 व जेवराती सोना 2,547 रु. महंगा हुआ।

• 2024 में अब तक गोल्ड ने 17.11 रिटर्न दिया है। इस दौरान चांदी का रिटर्न 25% रहा। बीते साल 29 दिसंबर को 24 कैरेट सोना 63,246 और जेवराती सोना 57,933 रु/10 ग्राम था। तब चांदी 73,395 रु थी, जो अब 91,614 रु./किलो हो गई।

• कोटक सिक्युरिटीज की कमोडिटी विश्लेषक कायनात चैनवाला के मुताबिक इस वर्ष सोना 80 हजार तक पहुंच सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments