Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब बॉर्डर पर फिर दिखे ड्रोन

फाजिल्का| फाजिल्का और गुरदासपुर में रविवार रात को फिर ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। फाजिल्का में ड्रोन की यह मूवमेंट एक नहीं, थोड़े-थोड़े समय के अंतराल के बाद 5 बार हुई। वहीं गुरदासपुर में 15 मिनट तक ड्रोन हवा में मंडराता रहा जिसके बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है।

फायरिंग हुई व 2 ईलू बम भी छोड़े 
पंजाब के गुरदासपुर में BSF के जवान गश्त पर थे कि तभी उन्होंने ड्रोन मूवमेंट सुनी। ड्रोन को भगाने के लिए 74 राउंड फायरिंग किए गए और 2 ईलू बम भी छोड़े गए। पाकिस्तान की तरफ से आया ड्रोन करीब 15 मिनट भारत की सरहद में घूमता रहा।

फिरोजपुर सेक्टर के फाजिल्का में भारत-पाक सरहद पर सटे गांव महत्तम नगर में ड्रोन की यह मूवमेंट देखने को मिली। यह ड्रोन एक बार में नहीं रुका, बल्कि पांच बार सरहद पार करके भारतीय सीमा में आया। BSF के अधिकारियों की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। फिलहाल सचर् जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments