Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

निजी स्कूलाें को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिए ये आदेश

लुधियाना| राज्य में बढ़ रही धुंध व कोहरे को देखते हुए अध्यापकों व विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बेशक सरकार ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुटि्टयां 8 जनवरी तक बढ़ा दी हैं लेकिन कई निजी स्कूल शिक्षा मंत्री के आदेशों को दरिकनार कर अपने ही ढंग से संस्थान खोल रहे हैं। इस पर जवाबी कार्र्वाई के आदेश शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आदेश जारी कर दिए हैं। उनके सोशल मीडिया अकाऊंट पर भी निजी स्कूलों के खुलने काे लेकर ढेरों शिकायतें आ रही हैं जिनमें यूजर्स बकायदा स्कूलाें और शहराें के नाम भी बता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को रूपनगर जिले का एक निजी स्कूल खुला रखे जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसीपल को नोटिस भी जारी किया है। वहीं शिक्षा मंत्री ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को भी ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं जो छुटि्टयों के बावजूद खुल रहे हैं। शिक्षा मंत्री के सोशल मीडिया अकाऊंट और ट्विटर हैंडल पर आने वाली शिकायतों में स्कूलों में अध्यापकों को बुलाने का जिक्र भी कई यूजर्स द्वारा किया गया है। वहीं मंत्री ने हैड आफिस में टीमें तैयार की हैं जोकि गुपचुप तरीके से रिपोर्ट एकत्रित कर रही हैं कि कौन से निजी स्कूल सरकार के आदेशों को दरकिनार कर रहे हैं। ताकि ऐसे स्कूलों पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई शुरू करके इनकी एन.ओ.सी. रद्द की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments