Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने पर चाकू से गोदा ताे पांडव नगर में तेज़ाब फैंकने की धमकी - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने पर चाकू से गोदा ताे पांडव नगर में तेज़ाब फैंकने की धमकी

नई दिल्ली।  दिल्ली में लड़कियों के साथ घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में दिल्ली के आदर्श नगर और पांडव नगर में युवती के साथ अपराध की घटना हुई है। जहां पांडव नगर में एक लड़की को कार में खींचने में असफल होने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। वहीं, आदर्श नगर में एक युवती पर दिनदहाड़े चाकू से कई वार किए गए।

पहली घटना- जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती तोड़ने पर युवती पर चाकू से कई वार किए गए। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। हमले के बाद घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।

दूसरी घटना-

पांडव नगर में लड़की को कार में खींचने की घटना सामने आई है। लड़की के कार में बैठने में असफल होने पर युवक ने उस पर तेजाब फैंकने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, एक 19 वर्षीय लड़की को एक युवक ने अपनी कार में खींचने की कोशिश की। जब वह अपनी कोशिश में नाकाम रहा तो उसने लड़की को तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। इस दौरान छात्रा घायल हो गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments