Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: मैच-कंसर्ट की टिकट बुक कराने के नाम पर लगाते थे चपत, ठगी के खुले बड़े राज

गुरुग्राम, 6 जुलाई,  रग्बी मैच, फुटबॉल मैच और सिंगर कंसर्ट की टिकट बुकिंग कराने के नाम पर विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का साइबर पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, गिरफ्तार हुए आरोपितों की पहचान दिल्ली के फतेहपुर बेरी के भाटी कलां निवासी सोनू, घिटोरनी के तरला मोहल्ला निवासी सूरज कुमार व लक्ष्य अपार्टमेंट निवासी सीमांत राघव और उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के खुर्जा निवासी आकाश चौहान के रूप में हुई है। आरोपित सोनू कॉल सेंटर का संचालन करता था।

बताया गया कि टीम की शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध साइबर अपराध पूर्व थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों के पास से टीम ने चार लैपटॉप, चार हेडफोन और चॉर्जर बरामद किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर अपराध पूर्व टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-55 के मकान नंबर 367 में अवैध रूप से कॉल सेंटर चलाकर विदेशी लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

सूचना मिलने पर की गई छापामारी

सूचना के आधार पर मौके पर छापामारी की गई। टीम को मौके पर युवक फुटबॉल मैच, रग्बी मैच और सिंगर कंसर्ट की टिकट के नाम पर ठगी करने की वारदात करते पाए गए। पुलिस ने संचालक समेत चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments