Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Akshata Murty: अक्षता मूर्ति की 42 हजार की ड्रेस का क्यों उड़ रहा मजाक? सुनक के भाषण से ज्यादा बटोर रही सुर्खियां

डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर सुनक के अपना विदाई भाषण दिया। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति अपने पति के पीछे शांति से खड़ी होकर भाषण सुनते हुए नजर आई। हालांकि, अक्षता मूर्ति ने अपने पति के इस्तीफे के भाषण के दौरान एक ऐसी ड्रेस पहनी जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। जी हां, अक्षता की इस ड्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

क्या कह रहे इंटरनेट यूजर्स?

सोशल मीडिया यूजर्स मूर्ति की पोशाक के पैटर्न का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे है, क्योंकि यह ड्रेस काफी चमकदार और आखों को चुभने वाली थी। एक यूजर ने कहा, ‘अक्षता मूर्ति की पोशाक एक स्टीरियोग्राम है और यदि आप काफी देर तक आंखें सिकोड़कर देखेंगे तो कैलिफोर्निया के लिए उड़ान भरता एक हवाई जहाज दिखाई देगा।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ‘अक्षता मूर्ति की पोशाक भी एक क्यूआर कोड है जो आपको डिज़नीलैंड का फास्ट पास दिलाती है।’

बता दें कि अक्षता मूर्ति, अरबपति नारायण मूर्ति की बेटी हैं, जो टेक दिग्गज इंफोसिस के संस्थापक हैं। संडे टाइम्स की 2024 रिच लिस्ट के अनुसार, यह दंपति नंबर 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सबसे धनी निवासी हैं, जिनकी संपत्ति 651 मिलियन पाउंड ($815 मिलियन) है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments