Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पिता के ही जानकार ने 3 साल की बच्ची को बनाया दरिंदगी का शिकार, मासूम ने तोड़ा दम 

टोहाना, 9 जुलाई : ग्रामीण इलाके में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम साढ़े 3 साल की बच्ची ने आखिरकार 9 दिनों बाद रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। बच्ची को उसके पिता के ही जानकार दो लोगों द्वारा आधी रात को घर से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह शर्मनाक घटना 29 जून की रात की है। तब से बच्ची पीजीआई रोहतक में भर्ती थी। मासूम बच्ची के माता-पिता ने बताया था कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे डेढ़ 2 माह पहले टोहाना के पास स्थित एक गांव में खेत मजदूरी करने के लिए आए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments