Home बड़ी खबरें हरियाणा : जहरीली शराब से अब तक 11 लोगो की मौत, मास्टरमाइंड को खोज रही पुलिस

हरियाणा : जहरीली शराब से अब तक 11 लोगो की मौत, मास्टरमाइंड को खोज रही पुलिस

0
हरियाणा :  जहरीली शराब से अब  तक 11 लोगो की मौत,  मास्टरमाइंड को खोज रही पुलिस

हरियाणा, 10 नवम्बर|  जहरीली शराब से हो रही मौतों का सिलसिला हरियाणा में अभी थमा नहीं है। मरने वालों की संख्या अब 11 तक पहुंच गई है। उत्तरप्रदेश के रहने वाली शिवम और दीपक नाम के शख्स ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। दोनों ही युवक यहां फैक्ट्री में नौकरी करते थे। वहीं यमुनानगर में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

अंबाला पुलिस ने बिंजलपुर गांव के गन्ने के खेतों में लगी अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए आरोपी उत्तम और पुनीत को गिरफ्तार किया था। वहीं इसके मास्टरमाइंड अंकित और कपिल पंडित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की आज कोर्ट में पेश किया जाएगा । आरोपी उत्तम और पुनीत पर पहले भी मुलाना थाने में 3 मुकदमे दर्ज हैं।