Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पिंजौर के पास पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के पिंजौर के पास पहाड़ी क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। हादसे में 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे का कारण फिलहाल बस ड्राइवर द्वारा ओवरस्पीड बताया जा रहा है। बस में ज्यादा सवारियां होना यानी ओवरलोड और सड़क की खस्ता हालत भी हादसे का अतिरिक्त कारण बताया जा रहा है। यह हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments