Home गैेजेट हरियाणा के शहीद पैरा कमांडो का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

हरियाणा के शहीद पैरा कमांडो का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

0
हरियाणा के शहीद पैरा कमांडो का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

हरियाणा , 8 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हरियाणा के लांस नायक पैरा कमांडो का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदीप का पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। जहां उनके पार्थिव शरीर को सलामी देकर हिसार के लिए रवाना किया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को हिसार के मिलिट्री अस्पताल में रखा गया। आज प्रदीप नैन का पार्थिव शरीर जींद के पैतृक गांव जाजनवाला में गाड़ियों और बाइकों के काफिले के साथ लाया जाएगा। उसके बाद सेना की टुकड़ी उन्हें अंतिम सलामी देगी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।