Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
हैवानियत की पति ने की सारी हदें पार, पहले पिलाई शराब फिर चाकूओं से पत्नी को गोदा, आरोपी गिरफ्तार - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

हैवानियत की पति ने की सारी हदें पार, पहले पिलाई शराब फिर चाकूओं से पत्नी को गोदा, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम 8 जुलाई, जिले से एक रूह कपां देने वाला मामला आया है, जहां शराबी पति ने पत्नी को जबरन शराब पिलाई। जब पत्नी को नशा हो गया तो चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इतान ही हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी पति ने पत्नी के शरीर पर चाकू से बने जख्मों में खैनी (तंबाकू) भर दिया। जख्मों की वजह से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकी सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

वहीं पुलिस की कहना है कि पता चला है कि आरोपी पति शराब पीने का आदी था। जिसके चलते दोनों पति पत्नी में आए दिन झगड़े होते थे। इसके चलते प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह की वजह से हुआ है।पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया जाएगा।

मिली जानकारी के मृतक महिला के मायके वालों को जब घटना का पता जल तो वह तुरंत गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। रात को महिला का भाई अमन और मृतका का पिता पहाड़ कॉलोनी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। मृतका के भाई अमन ने बताया कि उसकी बहन की शादी गुरुग्राम के सोहना कस्बे की पहाड़ कॉलोनी के रहने वाले अजय से हुई थी। शादी के बाद उनके 3 बच्चे हुए। अजय शराब पीने का आदी था। वह अपनी कमाई शराब में खर्च कर देता था। इस वजह से पत्नी उसे टोकती थी। इसको लेकर उनके बीच झगड़ा होता रहता था।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोप अजय ने शराब पी रखी थी। पत्नी राखी ने उसे 3 बच्चों के भविष्य का हवाला देकर शराब न पीने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच बीती रात फिर लड़ाई हो गई। जिसके अजय ने पहले पत्नी को शराब पिलाई और फिर चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments