Home क्राइम दो युवकों पर पर तेजधार हथियार से किया हमला, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

दो युवकों पर पर तेजधार हथियार से किया हमला, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

0
दो युवकों पर पर तेजधार हथियार से किया हमला, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

हिसारः शास्त्री नगर में रहने वाले दो युवकों पर 10-12 युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। आजाद नगर थाना पुलिस ने विवेक, दीपक समेत अन्य पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

शास्त्री नगर के रहने वाले विजय ने बताया कि वह शादी-पार्टियों में वेटर का काम करता है। शुक्रवार शाम को दोस्त नवरीश, अंश और गोगी के साथ बाइक पर सवार होकर अमरदीप कॉलोनी स्थित पार्क में घूमने गया था। थोड़ी के बाद वापस पार्क से घर की तरफ जा रहे थे। पार्क से कुछ दूर ही चले थे कि पटेल नगर का रहने वाला विवेक, दीपक अपने 10-12 साथियों के साथ तीन-चार बाइक पर सवार होकर आए।

आते ही सभी ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल ने बताया कि हमलावरों के साथ होली वाले दिन झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते हमला किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।