Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
Google search engine

 तड़प-तड़प कर निकली जान, तार रिपेयर कर रहे युवक के साथ घटा हादसा

बिलगा/गोराया, 15 जुलाई |  : गांव बिलगा में सरकार की ओर से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गांव में सीवरेज विभाग ने सीवरेज पाइप बिछाने के लिए ठेकेदार को खुदाई व पाइपलाइन डालने का काम दिया है। इस सीवरेज 14 फीट गहरा डाला जा रहा है। आज जे.सी.बी. मशीन के बकेट से बी.एस.एन.एल. कंपनी के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिसे ठीक करने के लिए युवक सैमुअल उर्फ ​​गोरी 14 फीट के गड्ढे में उतरा था, जिसके पास न तो कोई सुरक्षा उपकरण था और न ही कंपनी या ठेकेदार द्वारा उसे सुरक्षा के लिए कुछ दिया गया था। इस दौरान वह गड्ढे में उतरा तो ऊपर से मिट्टी गिर गई जिसके नीचे दबने से मौत हो गई।

बिलगा थाने में एकत्र हुए परिजनों व विभिन्न संगठनों का कहना है कि युवक की मौत के बाद न तो कंपनी के अधिकारियों और न ही सीवरेज विभाग के किसी अन्य सरकारी अधिकारी ने परिवार को कोई सहानुभूति जताई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments