Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine

‘हार्ट अटैक परांठे वाले’ के साथ फिर हो गया कांड, मामला दर्ज

जालंधर, 15 जुलाई|  माडल टाऊन में हार्ट अटैक नाम से परांठा बेचने वाले युवक को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पीट दिया। युवक का बचाव करने के लिए जब उसका पिता व अन्य लोग आए तो उनसे भी मारपीट की गई।

जानकारी देते बीर दविंदर सिंह वडाला ने बताया कि शनिवार को जब वह माडल टाऊन में अपनी दुकान पर काम कर रहा था तो स्कार्पियो सवार करीब आधा दर्जन युवक आए। वह लोग शराब पी रहे थे और आते ही उन्होंने परांठे लगाने का आर्डर दिया। जब उसने दुकान के पास शराब पिलाने से मना किया तो वह युवक खुद को पुलिस कर्मी बताने लगे। उनकी बात न मानने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। बीर दविंदर सिंह का कहना है कि जब उसके पिता बचाव करने आए तो उक्त युवकों ने उनसे भी मारपीट की और अन्य लोगों को भी पीटा, जिसके बाद वह फरार हो गए। बीर दविंदर सिंह को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया और थाना 6 में इस संबंधी शिकायत दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments