हिमाचल, 11 नवम्बर| हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) डिपो कुल्लू ने दिवाली के मौके पर यात्रियों के लिए पांच अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं। इन बसों मे तीन लक्जरी, एक डीलक्स और एक सामान्य बस सेवा शामिल है। ये बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला में यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। इन बसों के चलने से आब यात्री कुल्लू से दिल्ली और दिल्ली से कुल्लू आसानी से आ सकेंगे है।
गुरुवार शाम को कुल्लू से दिल्ली के लिए एक लग्जरी बस रात 8 बजे और दूसरी रात 9 बजे रवाना की गई है।