Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अगर मानसून में आपके भी झड़ते हैं बाल तो पड़ें ये खबर, कैसे रखें बालों का ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

बारिश का मौसम कितना सुहावना लगता है न। बारिश की वो बूंदे, ठंडी हवा और साथ में गर्मागर्म चाय-पकौड़े। सुनकर ही मन खुश हो जाता है। इसीलिए ज्यादातर लोगों को ये मौसम सबसे अच्छा लगता है।

बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिला सकता है, लेकिन ये अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में ज्यादा नमी होने के कारण हमारे बालों और स्किन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। अधिकतर लोग झड़ते बालों और ऑयली स्किन को लेकर परेशान रहते हैं। बारिश का मौसम बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है। इस कारण बाल ज्यादा झड़ते हैं। कितनी भी ऑयलिंग कर लें या घरेलु नुस्खे अपना लें, लेकिन बालों का गिरना कम नहीं होता।

वहीं कुछ लोगों को बारिश में पिंपल-एक्ने होने लगते हैं। नमी इतनी बढ़ जाती है की बैक्टीरियल इन्फेक्शन की संभावना भी बढ़ जाती है। त्वचा ऑयली और चिपचिपी होने लगती है। इसी वजह से कील-मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे बारिश में बढ़ते हेयरफॉल और स्किन प्रॉब्लम्स के बारे में। साथ ही जानेंगे कि-

  • मानसून में बालों और त्वचा का ख्याल कैसे रखें
  • हेयर ग्रोथ और हेल्दी स्किन के लिए कैसी हो डाइट

एक्सपर्ट- डॉ. अंकिता अग्रवाल, डर्मेटोलॉजिस्ट, भोपाल

सवाल- बारिश में ज्यादा हेयरफॉल क्यों होता है?

जवाब– मानसून में बाल झड़ना आम समस्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इसी नमी के कारण बालों और स्किन पर असर पड़ने लगता है, जिसकी वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और गिरने लगते हैं। बाल गिरने के और भी कई कारण हो सकते हैं।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, हेल्दी लोगों के सिर पर 80,000 से 1,20,000 बाल होते हैं। हर दिन एक व्यक्ति के करीब 50-100 बाल झड़ते हैं, जो कि नॉर्मल है। इसमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। अगर एक दिन में करीब 100 से ज्यादा बाल गिर रहे हैं या बालों का गुच्छा गिरता हुआ दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं।

इसके अलावा इन कारणों से बारिश के मौसम में बाल ज्यादा झड़ते हैं-

  • वातावरण में नमी के कारण बाल हाइड्रोजन को अब्जॉर्ब कर लेते हैं। बालों की रासायनिक संरचना हाइड्रोजन के प्रति संवेदनशील होती है। इसी वजह से मानसून में बाल झड़ते हैं।
  • नमी के कारण बालों की चिकनी क्यूटिकल फट जाती हैं और बाल टूटने लगते हैं। नमी के कारण स्कैल्प को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और उसकी जड़ें शुष्क और कमजोर हो जाती हैं।
  • जब आपके बाल बारिश के पानी में भीग जाते हैं तो नमी बालों के रोम को कमजोर कर देती है और बालों को उलझा देती है और इस तरह बारिश के मौसम में बाल झड़ने लगते हैं।
  • इसके अलावा बारिश में एसिड रेन, जल संक्रमण, बैक्टीरिया और फंगस का जोखिम भी बढ़ता है, जिससे स्कैल्प में खुजली होती है और बाल झड़ने लगते हैं। इसका एक मुख्य कारण डैंड्रफ भी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments