Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

 IT कंपनी के कर्मचारी ने निगला जहर:लोगों ने कार में तड़पता देखा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

नोएडा, 5 जुलाई, उत्तर प्रदेश के वशुंधरा गाजियाबाद इलाके के रहने वाले एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गौरव शर्मा (35) के तौर पर हुई। गौरव को खन्ना नेशनल हाईवे किनारे कार में तड़पते देखा गया। सिविल अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वह नोएडा की आईटी कंपनी में कार्यरत था।

गौरव की पत्नी सोनिका शर्मा ने बताया कि उनकी शादी गौरव के साथ 2019 में हुई थी। उनके दो बेटियां (4 साल और 8 महीने) हैं। गौरव शर्मा आईटी कंपनी में काम करते थे। फिलहाल कंपनी ने उन्हें वर्क फ्राम होम दे रखा था।

कुछ समय से गौरव शर्मा मानसिक तौर पर परेशान रहते थे। परिवार से भी कम ही बात करते थे। कुछ दिनों पहले वे कानपुर में अपने मायके घर गौरव के साथ गई थीं। वापस आने पर 2 जुलाई को गौरव शर्मा परिवार को बिना बताए हांडा सिटी कार लेकर निकले।

पिता को भेजी आखिरी लोकेशन

गौरव शर्मा काफी देर घर नहीं लौटा तो परिवार वाले फोन कर रहे थे। इसी बीच गौरव शर्मा ने उन्हें अपनी आखिरी लोकेशन पिता को भेजी। वे खुद हैरान रह गए कि गौरव पंजाब कैसे पहुंच गया। क्योंकि, पंजाब में उनकी कोई रिश्तेदारी और जानकार नहीं है।

लोकेशन मिलने के बाद गौरव का मोबाइल बंद आता रहा। आखिर परिवार को सूचना मिली कि गौरव गाड़ी से मिला है और उसकी मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हो गई है। उधर, सिटी थाना 2 की पुलिस ने गौरव की पत्नी सोनिका शर्मा के बयानों पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments