Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में अब अपाहिज पर चली गोलियां

लुधियाना | टिब्बा रोड पर फैक्टरी में हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। फैक्टरी मालिक से मारपीट कर आरोपियों ने फायरिंग भी की। जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई से मापीट की। लोगों के इक्ट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए।

सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद नसीर की शिकायत पर लाली, रजत और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस शिकायत में मोहम्मद नसीर ने बताया है कि वह अपाहीज है। टिब्बा रोड़ स्थित महाराणा प्रताप नगर में उसकी फैक्टरी है। जहां सिलाई मशीनें लगी हुई है, जहां उसके पास 14 कारीगर काम कर रहे है। आरोपी लाली और रजत दोनों भाई है, जोकि उनकी फैक्टरी के सामने रहते है। उक्त आरोपियों ने घर के बाहर बजरी गिरवाई थी। जिससे सिवरेज बंद हो गया था और सडक़ बलाक हो गई थी। उसने सडक़ से बजरी उठाने के लिए कहा था।

इस पर आरोपी रंजिश रखने लग गए और शाम को उसकी फैक्टरी में आकर उसके साथ मारपीट करने लग गए। जब उसके कारीगर इक्ट्ठा हुए तो आरोपी भाग गए। कुछ देर बाद जब उसका भाई मोहम्मद आसिफ फैक्टरी आ रहा था तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर कर लोहे की रॉड से हमला किया और आरोपियों ने इस दौरान गोलियां भी चलाई। जिससे युवक बाल-बाल बच गया। जब इलाके के लोग इक्ट्ठा होने लगे तो आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। फिर घायल आफिस को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments