नई दिल्ली, 1 दिसंबर | देश के 5 राज्यों में कल चुनाव संपन्न हो गए हैं और आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है और इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। 1 दिसंबर 2023 से राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1796.50 रुपये हो गया है, जबकि पिछले महीने एलपीजी गैस की कीमत 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आम एलपीजी सिलेंडर कंज्यूमर को न तो कोई राहत मिली है और न ही गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव हुआ है।
जानिए आज से आपके शहर में क्या हैं गैस सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली- 1796.50 रुपये
कोलकाता- 1908.00 रु
मुंबई – 1749.00 रुपये
चेन्नई- 1968.50 रुपये


