Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मरने से पहले नशे में चूर और स्कूटी चलाने की जिद : कंझावला कांड में सहेली ने किए खुलासे

नई दिल्ली| कंझावला कांड में मारी गई 20 वर्षीय अंजलि सिंह के साथ दुर्घटना के वक्त स्कूटी पर सवार एक अन्य युवती का दिल्ली पुलिस ने पता लगाकर मंगलवार को उसका बयान दर्ज किया था। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह युवती अंजलि की सहेली है और दुर्घटना में उसे हल्की चोटें आई हैं, जबकि कार के नीचे करीब 13 किलोमीटर तक घसीटने से अंजलि की मौत हो गई। अंजलि की सहेली ने बताया कि वह शनिवार रात दोस्तों से मिलने एक होटल में गई थीं। उसने दावा किया, अंजलि शराब के नशे में थी और उसने स्कूटी न चलाने देने पर चलते दुपहिया से कूदने की धमकी भी दी। पीड़िता की दोस्त ने दावा किया, ‘‘हम देर रात करीब 1:45 बजे होटल से निकले। वह (अंजलि) स्कूटी चलाना चाहती थी, लेकिन मैंने कहा कि मैं चलाऊंगी। जब हम वहां से निकल गए और रास्ते में थे तो अंजलि ने कहा कि अगर उसे स्कूटी नहीं चलाने दी तो वह चलते दाेपहिया से कूद जाएगी।

सहम गई थी लड़की

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि वह (मृतका की सहेली) डर गई थी और दुर्घटना के बाद वहां से भाग गई। पुलिस ने बताया कि मृतका की सहेली ने किसी को भी दुर्घटना के बारे में नहीं बताया और उसका पता CCTV फुटेज की मदद से लगा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments