Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: नागरा गेट के पास युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, अज्ञात लोग छीन ले गए एक्टिवा

जालंधर, 20 दिसंबर| जालंधर से एक और लूटपाट का मामला सामने आया है। नागरा फाटक के पास 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने MBA के छात्र को तेजधार हथियारों से घायल कर, उसकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 4 बजे की है। पीड़ित एक मल्टिनेशनल कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए दिल्ली जा रहे था, जिस दौरान रास्ते में ही उसके साथ वारदात हो गई। लुटेरों ने पीड़ित का हाथ तोड़ दिया और पैरों पर लोहे की रॉड से कई वार किए। युवक ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे और पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले की जांच थाना-1 की पुलिस ने शुरू कर दी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments