Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर, गांव समाध भाई में बारिश से दीवार गिरी, एक ही परिवार के 4 लाेग जख्मी

मोगा 5 जुलाई, मोगा के गांव समाध भाई में तेज आंधी और बारिश के कारण घर के दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक गर्मी के कारण गुरमेल सिंह पत्नी जसविंदर कौर बेटा मेहताब सिंह, बेटी सतबीर कौर के साथ घर के बाहर मंजे पर सो रहे थे। वीरवार सुबह 4 बजे के करीब मौसम बदलने के कारण तेज हवाएं और बारिश के कारण अचानक घर की दीवार चारों के ऊपर गिर गई।
आसपास के लोगों को पता लगने पर उन्होंने मौके पर जाकर चारों को जख्मी हालत में मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। गुरमेल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। गुरमेल सिंह के बेटा मेहताब सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण पूरा परिवार घर के बाहर मंजे पर सो रहा था और वीरवार सुबह 4 बजे के करीब अचानक से घर के दीवार उन चारों के ऊपर गिर गई।

मौके पर आसपास के लोगों ने आकर पूरे परिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया। पिता की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मोगा सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मोगा सिविल अस्पताल के डॉक्टर कोमल ने बताया कि वीरवार की सुबह गांव समाध भाई निवासी चार मरीज उनके पास आए थे और घर के दीवार गिरने से चारों जख्मी हुए थे। गुरमेल सिंह उम्र 60 साल, जसविंदर कौर 56 साल, मेहताब सिंह उम्र 30 साल, सतबीर कौर उप्र 21 साल जिसमें से गुरमेल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण फरीदकोट रेफर कर दिया गया बाकी तीनों मोगा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments